नई दिल्ली: Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में पिछले 5 महीने के दौरान किसी भी एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले शनिवार को सामने आए. दिल्ली में शनिवार को समाप्त 24 घंटों में कोरोना के 86 नए केस सामने आए हैं. कोरोना संक्रमण दर 0.13 फीसदी हो गई है. इससे पहले 8 जुलाई को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 93 केस आए थे. हालांकि शनिवार को लगातार 10वें दिन कोविड से कोई मौत नहीं हुई. दिल्ली में कोरोना से मौतों का कुल आंकड़ा 25,100 है.











