Wednesday, April 15, 2026

पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव बढ़ा: अफगान सेना ने पाकिस्तानी F-16 गिराने का किया दावा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नई दिल्ली। नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। अफगानिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थान टोलो न्यूज ने दावा किया है कि अफगान सेना ने अपने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान के एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर जलते हुए विमान के मलबे की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान की ओर से अभी तक इस दावे पर कोई आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अफगान मीडिया का दावा

टोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी विमान अफगान एयरस्पेस में घुस आया था, जिसके बाद अफगान सेना ने कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया। वायरल वीडियो में विमान के मलबे को दिखाया जा रहा है, जिसे पाकिस्तानी F-16 बताया जा रहा है।

 पाकिस्तान की चुप्पी, हमलों की पुष्टि

रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान ने आतंकवादियों के खिलाफ हमले की बात तो स्वीकार की है, लेकिन विमान के नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

बढ़ सकता है क्षेत्रीय तनाव

इस घटनाक्रम के बाद सीमा पर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं तालिबान से जुड़े हलकों में भी इस घटना को लेकर हलचल की खबरें सामने आ रही हैं।