पाकिस्तान के सियालकोट में कुछ देर पहले कई धमाके हुए हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक रविवार सुबह यह धमाके सैनिक एरिया के पास हुए। स्थानीय मीडिया ने बताया कि धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग गोला-बारूद के स्टोरेज एरिया में लगी। इसके बाद वहां आग जलती देखी गई। फिलहाल विस्फोट की वजह का पता नहीं लग पाया है। उत्तरी पाकिस्तान में स्थित सियालकोट में उसकी सेना का बड़ा बेस है। ऐसे में धमाकों से बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है।







