Friday, April 3, 2026

कोरबा ब्रेकिंग। पावर प्लांट में हादसा,झुलसने से तीन की हालत गंभीर

कोरबा। दीपका थानांतर्गत ग्राम रतीजा में संचालित पाॅवर प्लांट में हुए हादसे के दौरान तीन कर्मचारी गंभीर रुप से झुलस गए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिकी उपचार देने के बाद निजी अस्पताल रिफर कर दिया गया। बताया जा रहा है,कि लोडर की सहायता से जलते कोयले को राख समेत जब ट्रेलर में डाला जा रहा था तभी हाईड्रा के बकेट से दहकता अंगार नीचे आ गिरा जिसकी चपेट में मुंषी षिवकुमार सोनी,आॅपरेटर महेंद्र प्रसाद पांडेय और ट्रेलर चालक जसीम अंसारी आ गए। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उनका उपचार जारी है। दीपका पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है जिसके द्वारा मामले में जरुरी कार्रवाई की जा रही है