पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi Temple) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और उनकी सलामती के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Cm Manohar Lal) ने हवन यज्ञ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जीवन से खिलवाड़ करने की कोशिश की। माता मनसा देवी के मंदिर में मैंने प्रधानमंत्री की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ये पंजाब सरकार की लापरवाही है। MHA ने भी जांच के लिए कमेटी बनाई है। हम भी राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। अगर पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगता है तो चीज़ें बेहतर ढंग से चलेंगी।चुनाव में और भी बड़े नेताओं का पंजाब में आना होगा इसलिए राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।











