कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है, और शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बड़ा बढ़त हासिल करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 200 से अधिक सीटों पर आगे या जीत की स्थिति में है, जबकि टीएमसी काफी पीछे नजर आ रही है।
अब तक का आंकड़ा (रुझान + परिणाम):
- भाजपा: 63 सीट जीती, 141 पर आगे (कुल 204)
- टीएमसी: 28 सीट जीती, 55 पर आगे (कुल 83)
- कांग्रेस: 1 सीट जीती, 1 पर आगे
- अन्य: 2 सीट जीती, 2 पर आगे
हाई प्रोफाइल सीटों का हाल
- भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी करीब 3000 वोटों से आगे चल रही हैं।
- नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी लगभग 3000 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
मुख्य सचिव का सख्त निर्देश
मतगणना के बीच बंगाल के मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को निर्देश जारी कर कहा है कि किसी भी सरकारी कार्यालय से कोई फाइल या दस्तावेज गायब नहीं होना चाहिए। इस आदेश के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
विवाद भी शुरू
भवानीपुर में भाजपा एजेंट ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी बिना वैध ID कार्ड और मोबाइल फोन के साथ मतगणना केंद्र में प्रवेश कर गईं। उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए मतगणना प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है।
जश्न का माहौल
रुझानों में बढ़त के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कोलकाता, बालुरघाट और दिल्ली सहित कई जगहों पर जश्न मनाया जा रहा है।
कांटे की टक्कर वाली सीटें
- 2 सीटों पर 1000 से कम वोटों का अंतर
- 7 सीटों पर 1000 से 5000 वोटों का अंतर








