Sunday, August 2, 2026

*बाकी मोगरा निवासी मधुसूदन दास द्वारा अपनी राजनीति चमकाने के उद्देश्य से दिया गया धरना प्रदर्शन हुआ फेल, बालकों में राखड बेरोजगारी एवं अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर दो कांग्रेसियों में आपस में ही हुई झड़प*

कोरबा।  बाल्को क्षेत्र के बाहर से आए कांग्रेश कार्यकर्ता मधुसूदन दास द्वारा बालको स्थित परसाभाठा बाजार के वेदांता पावर प्लांट के मेन गेट पर बालकों के स्थानीय लोग के मुद्दों को लेकर विरोध जताया गया जो कि इनके द्वारा पूर्व में भी दो बार किया जा चुका है परंतु इसके पीछे सिर्फ उनका स्वार्थ होता है ऐसा वहां के स्थानीय युवा कांग्रेसी नेताओं द्वारा बताया गया इसी कारण वस उनसे यह पूछा गया कि आपने पूर्व में भी दो बार इस तरह का विरोधाभास कार्यक्रम किया था जिससे कि यहां के स्थानीय लोगों को कोई भी फायदा नहीं हुआ नहीं उनकी समस्याओं का समाधान हुआ तो इस बार के कार्यक्रम से हमें क्या फायदा मिलेगा जरा बताएं।

 

इस सवाल पर मधुसूदन दास एवं उनके समर्थक जो की उनके साथ आए हुए थे उनके द्वारा स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया एवं अपने इन सवालों से बचते हुए उन्होंने बालकों के स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की खींचातानी जैसे निचता भारी हरकत का रास्ता अपनाया इसकी सूचना थाना को दी जा चुकी है।

 

उनके इस रवैया को देख वहां से गुजर रहे युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा बीच बचाव में आए तथा समस्त स्थानीय व्यापारियों, स्थानीय बेरोजगार नागरिकों द्वारा उनका विरोध कर उन्हें बालको क्षेत्र से भगाया गया।