Wednesday, September 30, 2026

बिजली विभाग के दफ्तर में हुई डकैती का खुलासा, 11 आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर. सूरजपुर के विश्रामपुर इलाके में स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में फरवरी माह में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से घटना में उपयोग किए गए हथियार सहित लगभग 23 लाख रुपए बरामद किया है. अभी भी दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. दरअसल यह पूरा मामला 14 और 17 फरवरी का है. जब देर रात बड़ी संख्या में हथियारबंद आरोपी विश्रामपुर इलाके के बिजली विभाग के मुख्य कार्यालय पहुंचे और वहां के गार्डों को डरा धमकाकर बंधक बना लिया. कार्यालय और गोदाम में उपलब्ध बेशकीमती सामानों को लेकर फरार हो गए. जिसके बाद बिजली विभाग के द्वारा बिश्रामपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था. मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी सूरजपुर ने एडिशनल एसपी के निगरानी में एक टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए.