
कोरबा . बीजेपी द्वारा मोदी सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर देश में भर में भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में पिछले दिनों कोरबा के सुभाष ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवान्नी भी शामिल हुए। इस सभा में भाजपा की महिला मोर्चा की सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित थी।








