Sunday, May 10, 2026

महाराष्ट्र में नई सरकार:शिंदे आज अकेले मुंबई आएंगे, बाकी विधायक सीधा शपथ ग्रहण में शामिल होंगे; भाजपा की बैठक शुरू

करीब दो हफ्ते पहले शुरू हुई महाराष्ट्र की राजनीतिक उठापटक खत्म होने की ओर है। शिवसेना सत्ता से बाहर हो गई है और भाजपा ने सरकार बनाने के लिए बैठकें शुरू कर दी हैं। एक बैठक पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर भी चल रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद आज फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच भी मुलाकात हो सकती है, जिसमें मंत्री पदों और सरकार की संभावित तस्वीर पर चर्चा होगी।

एकनाथ शिंदे तो आज मुंबई आ रहे हैं, लेकिन बाकी विधायक सीधे शपथग्रहण में शामिल होंगे। इन सभी को आज मुंबई आना था, लेकिन फ्लोर टेस्ट नहीं होने की वजह से ये कार्यक्रम टाल दिया गया।

1. फडणवीस एक-दो दिन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
2. एकनाथ शिंदे आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर सकते हैं।

आज का बड़ा बयान
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा- शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है। ये बाला साहेब का मंत्र रहा है। हम वापस काम करेंगे और फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे। हमें अपनों ने धोखा दिया। अपने लोगों ने खंजर घोंपा। उद्धव ठाकरे को दगाबाज कैसे दोष दे सकते हैं। बागी विधायकों को सरकार गिराने का ठेका मिला था। दगाबाजों का महाराष्ट्र में ये नया प्रयोग है।

उद्धव ठाकरे बुधवार रात करीब सवा 11 बजे इस्तीफा देने खुद ही ड्राइव कर राजभवन के लिए निकले थे। उनके साथ कार में दोनों बेटे आदित्य और तेजस ठाकरे भी थे। उद्धव जब राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने पहुंचे तो राज्यपाल ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था बनने तक अपने पद पर बने रहने को कहा। राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य के साथ एक मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे अपने आवास मातोश्री पहुंचे थे।उद्धव ठाकरे बुधवार रात करीब सवा 11 बजे इस्तीफा देने खुद ही ड्राइव कर राजभवन के लिए निकले थे। उनके साथ कार में दोनों बेटे आदित्य और तेजस ठाकरे भी थे। उद्धव जब राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने पहुंचे तो राज्यपाल ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था बनने तक अपने पद पर बने रहने को कहा। राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य के साथ एक मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे अपने आवास मातोश्री पहुंचे थे।