Thursday, July 2, 2026

मांस बिक्री के विरोध में उतरे लोग, दो पक्ष हुए आमने सामने

कोरबा / ईतवारी बाजार में रोज आपस में चिकन सेंटर वाले गाली गलौज व मारपीट करते हैं यह रोज की कहानी है । यहां कभी भी कोई बड़ी वारदात हो सकती है किसी समय इस बाजार में सिर्फ एक चिकन सेंटर था आज की स्थिति में यहां छ: चिकन सेंटर खुल गए हैं । यह लोग ग्राहकों को लेकर आपस में ही लड़ते झगड़ते रहते हैं सभ्य लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है ईतवारी बाजार कोरबा का सबसे पुराना बाजार है यहां किसी समय सिर्फ किराने व अन्य उपयोग की दुकाने हुआ करती थी मगर अब इतवारी बाजार मुर्गा बाजार बन चुका है सभ्य व आम लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल है लोग यहां से गुजरते समय अपने नाक और मुंह को ढक लिया करते हैं यहां इतनी गंदगी व बदबू है कि लोग परेशान है । अतः मीडिया सेशन जिला प्रशासन से अनुरोध करता है कि जिला प्रशासन इतवारी बाजार की तरफ भी नजरे इनायत करें व उचित कार्यवाही करें ।