Saturday, July 4, 2026

मोहम्मद रफी की 42वी पुण्यतिथि के अवसर पर श्री मल्लिक मंगलम भवन में होगा संगीत संध्या का आयोजन

कोरबा . भारतीय रजत पट के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की 42वी पुण्यतिथि के अवसर पर दिनांक 31.07.2022 की संध्या 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक “श्री मल्लिक मंगलम रविशंकर शुल्क नगर कोरबा में संगीत संध्या का आयोजन किया गया है। आयोजित संगीत संध्या में छत्तीसगढ़ एवं अंचल के ख्याति प्राप्त कलाकारो एवं गायको द्वारा मोहम्मद रफी साहब को उनके गाये विभिन्न गीतो के गायन के माध्यम से श्रध्यांजलि स्वरॉजलि अर्पित किया जावेगा।
आयोजित संगीत संध्या का आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है। जिसमें समस्त संगीत प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम की “अध्यक्षता” छत्तीसगढ़ म्यूजिक अकादमी के संचालक एवं निर्देशक अधिवक्ता श्री श्यामल मल्लिक के द्वारा किया जावेगा।