Sunday, August 2, 2026

यूक्रेन के खिलाफ रूस ने छेड़ा युद्ध , UNSC ने बुलाई आपात बैठक

यूक्रेन-रूस (Ukraine-Russia) अब युद्ध के बेहद करीब हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध को टाला नहीं जा सकता। मीडिया रिपोर्ट्स (media reports) के मुताबिक पुतिन ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध (Ukraine-Russia war) को अब टाला नहीं जा सकता इसलिए रूसी सेना यूक्रेन (Russian army Ukraine) के खिलाफ विशेष सैन्य अभियान शुरू कर रही है।

उनके अनुसार इस ऑपरेशन का लक्ष्य पूर्वी यूक्रेन (डोनेशक और लुहान्स्क) के दो हिस्सों से यूक्रेनी सेना को हटाना है। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने यह भी साफ किया कि इस सैन्य अभियान का मकसद यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है। वही पुतिन ने क्रेन की सेना को हथियार डालने और घर जाने को कहा है। वही यूक्रेन के पूर्वी शहर डोनेट्स्क (Donetsk) में गुरुवार सुबह कम से कम पांच विस्फोटों (five explosions) की आवाज सुनी गई। विस्फोटों की आवाज के बाद सैन्य ट्रक घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। रूस की बढ़ती सेना को देखते हुए यूक्रेन ने देश के कुछ हवाई अड्डों को बंद कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) ने यूक्रेन और रूस के मुद्दे पर आपात बैठक बुलाई है. दोनों देशों के बीच जारी विवाद को लेकर तीन दिनों में यह दूसरी बैठक है।