
भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई में हुए रंजीत सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड लोकेश पांडेय को विशाखापट्टनम से गिरफ्तार किया है। 6 आरोपियों को पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है। वहीं आखिरी यानी 8वां आरोपी निखिल एंजल उर्फ चिकू अब भी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपराधियों में कानून का भय पैदा करने सभी आरोपियों का घटना क्षेत्र में जुलूस निकाला। आरोपियों को हथकड़ी लगाकर और मुंह में कालिख पोतकर उनसे कान पकड़ कर उठक-बैठक कराई। इस दौरान आरोपियों से नारा लगवाया गया कि अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है। मामला छावनी क्षाना क्षेत्र का है।











