Thursday, August 20, 2026

राज्य सरकार की रोजगार विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 अगस्त को प्रदर्शन करेगी भाजपा, बैठक कर किया गया विचार विमर्श

कोरबा- सुबे की भूपेश बघेल सरकार की वादाखिलाफ के विरूद्ध अब भाजपाई लामबंद हो गइ है। सरकारी नौकरियों में लगी रोक के साथ ही तीन सालों में बंद हो गई श्रम विभाग की योजनाओं के कारण युवाओं में काफी आक्रोश है। पिछले दिनों सरकार ने ये घोषणा की थी कि छ.ग. में बेरोजगारी दर 0.6 हो गई है। लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकीत कुछ और की है।

छ.ग. के युवाओं सहित किसान, व्यापारी वर्ग सरकार की रीतियों नीतियों से काफी परेशानी है। इन्ही सब मुद्दो को लेकर भाजपा ने आज बैठक की और आगामी 9 अगस्त को चलों रायपुर नाम से कार्यक्रम चलाकर सरकार को लोगों की समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया गया।

इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवागंन, महामंत्री विकास महतो, केदारनाथ अग्रवाल, अशोक चावलानी, अजय वर्मा, झखेन्द्र देवांगन सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।