Thursday, September 24, 2026

रायपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की कोशिश:दुकान से निकले तो पीछे से मारा चौकू; लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा तो बोला-50 हजार में सुपारी ली

रायपुर शहर में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर के मर्डर की कोशिश हुई। आपसी रंजिश की वजह से प्रॉपर्टी डीलर की सुपारी लेकर हत्या करवाने का मामला सामने आया है। हत्या करने की नियत से आए हमलावर को पकड़ लिया गया है। पंडरी थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है।

शहर के मोवा इलाके में प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से जुड़े हुए आरिफ नियाज़ी अपनी दुकान का शटर बंद कर रहे थे। उन्हें लंच के लिए अपने घर जाना था। तभी पीछे से आए एक हमला वर ने उन पर चाकू चला दिया। आरिफ को कमर के निचले हिस्से में चोट भी आईं हैं। उन्होंने बताया कि मुड़ा तो 20-25 साल के लड़के ने चाकू से अटैक कर दिया।

 

आरिफ ने चाकूबाज को धक्का दिया तो वह हवा में चाकू लहराते हुए भागने लगा। पीछे आरिफ भी दौड़े तो देखा कुछ दूरी पर एक दूसरा युवक उसका इंतजार कर रहा था, आरिफ ने बताया कि इसी युवक ने हमलावर को मेरे पास भेजा था। वो दोनों स्कूटी में भाग निकले मैंने उनका पीछा किया। आदर्श नगर के पास मैंने कुछ लोगों की मदद से हमलावर को पकड़ लिया, मगर उसका साथी गाड़ी से भाग गया।