Saturday, May 9, 2026

रूसी सेना के घातक हमले में तबाह हुआ मैरियूपोल स्टील प्लांट, वीडियो में देखें खतरनाक मंजर

कीव: यूक्रेन के दक्षिण- पूर्वी शहर मैरियूपोल में रूस और यूक्रेन की सेनाओं के बीच विशाल इस्पात संयंत्र पर कब्ज़ा करने के लिए जोरदार संघर्ष हुआ. इस दौरान रूसी सेना के हमले में यूरोप के सबसे बड़े स्टील प्लांट में से एक मैरियूपोल प्लांट पूरी तरह से तबाह हो गया. अधिकारियों ने रविवार को कहा कि यूरोप के सबसे बड़े लौह और इस्पात प्लांट में से एक, अज़ोवस्टल, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

यूक्रेन के सांसद लेसिया वासिलेंको ने ट्वीट किया, “यूरोप में सबसे बड़े स्टील संयंत्रों में से एक नष्ट हो गया जो कि यूक्रेन के लिए बड़ा आर्थिक नुकसान है, इससे पर्यावरण को भी नुकसान हुआ. वासिलेंको ने एक औद्योगिक स्थल पर विस्फोटों का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें इमारतों से भूरे और काले धुएं के घने स्तंभ दिखाई दे रहे थे. रूसी सेना ने यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल को घेर लिया है.