
जेसीआइ कोरबा सेंट्रल एवं जेसीरेट महिला विंग ने गायत्री मंदिर स्कूल के साथ कन्याशाला स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर मे बच्चों की 12वीं की परीक्षा की समाप्ति पर कराया कैरियर परामर्श ट्रेनिंग प्रोग्राम। जिसमें बच्चों को अपना आत्मनोबल बढ़ाने एवं भविष्य में सही समय पर सही विषय चुने और अपने भविष्य का एक गोल बनाकर उस पर अपने आपको लगातार केंद्रित करे जिससे पिछले कुछ दिनों में आए हुए पढ़ाई की रुकावट को हम समय पर दूर कर सकें और फिर से एक नई उमंग के साथ अपने भविष्य को अपने जीवन को शुरू कर सकें जिसे सीए अंकित अग्रवाल , सीए अभिषेक अग्रवाल ,सीए प्रह्लाद मोदी एवं सीए महिमा मोदी ने बहुत ही बारीकी से बच्चों को समझाया।
कार्यक्रम में लगातार बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए जेसीआई अध्यक्ष आनंद अग्रवाल,अध्यक्षा मुक्ता अग्रवाल पायल अग्रवाल,प्रियम अग्रवाल, पूर्णिमा सोनी,कविता सोनी आदि उपस्थित रहे।
स्कूल के शिक्षकों ने कहा कि बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम की लगातार जरूरत है।







