Monday, August 3, 2026

शराब पीकर स्कूल पहुंचा टीचर:बोला-हल्ला करो, नहीं माने स्टूडेंट तो जमकर पीटा, फिर स्कूल में ही खर्राटे मारते हुए सो गया; अब निलंबित

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक टीचर शराब पीकर ही स्कूल पहुंच गया। उसने यहां पर जमकर हंगामा किया। पहले तो बच्चों से कहा कि हल्ला करो, मगर उन्होंने जब उसकी बात नहीं मानी तो उन्हें पीट दिया। इसके बाद स्कूल में ही यहां-वहां घूमता रहा। बाद में स्कूल के एक कमरे में जाकर खर्राटे मारते हुए सो गया। अब इसे पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।

प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। मामले की शिकायत बीईओ से भी हुई थी। जिसके बाद बीईओ ने कलेक्टर और डीईओ को जांच प्रतिवेदन भेजा था। इस पर कलेक्टर ने संज्ञान लिया है और टीचर को निलंबित कर दिया है।

दुलदुला विकासखंड के कस्तूरा में पूर्व माध्यमिक शाला है। यहां बच्चे रोज पढ़ने के लिए आते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भी बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि जैसे ही बच्चे अपनी क्लास के अंदर गए, वहां शिक्षक दिनेश कुमार पहुंच गया था। इसके बाद उसने बच्चों के सामने ही शराब के नशे में यहां-वहां की बातें करनी शुरू कर दी।