Sunday, April 26, 2026

शादी का वादा कर बनाएं शारीरिक संबंध, गर्भवती हुई नाबालिग तो शादी से मुकर गया आरोपी, अब खाएगा जेल की हवा

कोरबा। नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर गर्भवती करने वाली आरोपी युवक को पुलिस ने उसके निवास स्थान चाकामार से गिरफ्तार कर लिया है । रजगामार चौकी अंतर्गत निवासी एक व्यक्ति ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अजय  कुमार पिता गोपाल सिंह बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस दौरान आरोपी ने युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए । जब युवती 2 माह की गर्भवती हुई और उसने युवक से शादी करने को कहा तब आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया परेशानियों पीने इस मामले की रिपोर्ट रामपुर चौकी में दर्ज कराई है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 366 376 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है ।