
कोलंबो,श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर फरार हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोटाबाया मालदीव की राजधानी माले पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि गोटाबाया राजपक्षे, उनकी पत्नी और एक अंगरक्षक, सैन्य विमान में सवार होकर फरार हो गए। सभी लोग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पड़ोसी मुल्क मालदीव रवाना हुए।
वहीं, गोटाबाया के फरार होने के बाद राजधानी कोलंबो में हालात बिगड़ गए हैं। लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। हजारों लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
श्रीलंका में आपातकाल लगाया गया
राष्ट्रपति के फरार होने के बाद श्रीलंका में आपातकाल लागू हो गया है। सैकड़ों लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर पीएम आवास में घुस गए हैं। सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।
#WATCH | Sri Lanka: Hundreds of furious protestors enter the premises of the Sri Lankan PMs residence in Colombo as they breach the security deployment amid tear-gas shelling pic.twitter.com/CjMnuHgUjc
पीएम आवास की तरफ बढ़ रहे लोग
श्रीलंका की नाराज जनता पीएम आवास की तरफ बढ़ रही है। हालात को देखते हुए पीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।









