Tuesday, August 4, 2026

सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे निलंबित,

रायपुर: छात्रावास और आश्रम अधीक्षकों से जातिगत गाली-गलौच करने के मामले में सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव एमआर ठाकुर ने आदेश जारी किया है।

 

सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक में छात्रावास और आश्रम अधीक्षकों से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। जिसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम का उल्लंघन करार देते हुए निलंबित कर दिया गया है।