Monday, May 11, 2026

सेवा सुसाशन एवं गरीब कल्याण पखवाड़ा, मितानिन व सफाई मित्र बहनों का किया गया सम्मान

कोरबा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशलता पुर्वक 8 साल पूर्ण होने पर बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वास रैली जन चौपाल कार्यक्रम कटाईनार बांकीमोंगरा मंडल में आयोजित किया गया ।। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनीता पाटले, प्रदेश मंत्री भाजपा अजा मोर्चा छत्तीसगढ़ रही। वही अध्यक्षता सरजू अजय जिलाध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा कोरबा ने किया। कार्यक्रम के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वा.कार्यकर्ता ,मितानिन, सफाई मित्र बहनों को पुष्प गुच्छ, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।