Wednesday, July 29, 2026

अष्टमी के दिन मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

कोरबा – चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी तिथि के दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

नेताओं ने क्रमशः मां सर्वमंगला देवी मंदिर (कोरबा), मां भवानी मंदिर (दर्री) एवं मां काली मंदिर (मुड़ापार) पहुंचकर विधि-विधान से पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि, वैभव एवं उन्नति के लिए मंगलकामना की।

इस अवसर पर डाॅ. चरणदास महंत ने कहा कि “प्रत्येक व्रत और त्योहार की धार्मिक पृष्ठभूमि होती है, जो हमें हमारी परंपराओं से जोड़ती है और लोक कल्याण के मार्ग पर प्रेरित करती है।”

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि “नवरात्रि का व्रत और मां दुर्गा की आराधना आत्मशुद्धि, मानसिक शांति और रोगों से मुक्ति दिलाने में अत्यंत प्रभावकारी मानी जाती है। ऐसे पर्वों के माध्यम से हमारी आस्था और आध्यात्मिक शक्ति का संचार होता है।”

पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मां दुर्गा के चरणों में नमन कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।