Sunday, August 2, 2026

इंदिरा विहार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया जाएगा दुर्गोत्सव, तैयारियों को लेकर की गई बैठक

कोरबा । गणेश विसर्जन के बाद अब लोग दुर्गा मां की स्थापना की तैयारी में जुट गए है । इंदिरा विहार युवा दुर्गोउत्सव समिति(टीपीनगर) की बैठक इसी मुद्दे को लेकर आयोजित की गई । जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया हैं कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टैगोर उद्यान में इस वर्ष दुर्गा उत्सव मनाया जाएगा । बैठक में सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।