Saturday, August 1, 2026

एक रात, एक वार्ड और 4 चोरियां:टीचर, व्यवसायी के मकान का तोड़ा ताला

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में सक्ती नगर चोरों के निशाने पर है। महज एक रात में चोरों ने एक ही वार्ड में मकानों और मंदिर सहित 4 जगहों को निशाना बनाया। टीचर, व्यवसायी के मकान का ताला तोड़ा, वहीं नरसिंह मंदिर में घुसे चोर वहां रखी दान उठा कर ले गए। हालांकि कहीं भी बड़ी चोरी नहीं हुई, लेकिन लोग जरूर दहशत में है। एक दिन पहले भी इसी इलाके में शिक्षक दंपति के मकान से 15 लाख की चोरी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, सक्ती नगर के वार्ड-2 कसेरा पारा में शुक्रवार रात चोरों ने एक साल तीन मकानों और एक मंदिर में धावा बोला। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नवीन पटेल ने बताया कि शासकीय हायर सेकेड्री स्कूल खैरा में पदस्थ शिक्षक आशीष सांडे, मालखरौदा के कपड़ा व्यवसायी सुरेश अग्रवाल और रिटायर्ड शिक्षक ज्ञान लाल चौहान के सूने मकानों का चोरों ने ताला तोड़ा है। हालांकि चोरों के हाथ कुछ खास नहीं लगा।