
कोरबा जिले मेंहो रही चोरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिले की कटघोरा पुलिस ने रेल की पटरी में लगने वाली क्लिप को पार करने वाली आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी क्लिप को बोरी में भरकर ग्राहक की तलाश कर रहा था इसी दौरान कटघोरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली पुलिस ने लखनपुर पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर आरोपी को सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया । वहीं आरोपी नरेंद्र डहरिया के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है









