Thursday, July 23, 2026

कोयला मजदूर सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी में नौषाद खान को मिली अहम जिम्मेदारी

कोरबा। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए श्री नौषाद खान को केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। इस संबंध में कोयला मजदूर सभा के महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय ने बुधवार को कार्यालय आदेश जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार, बी/1 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बाल्को, कोरबा निवासी नौषाद खान को संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय ने जारी आदेश में बताया कि इसकी सूचना संगठन के अध्यक्ष तथा श्री नौषाद खान को भेज दी गई है। माना जा रहा है कि नौषाद खान के संगठनात्मक अनुभव और श्रमिक हितों के प्रति सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) देश के प्रमुख श्रमिक संगठनों में शामिल है और कोयला क्षेत्र के कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लगातार सक्रिय भूमिका निभाती रही है। नौषाद खान की नियुक्ति से संगठन को कोरबा सहित एसईसीएल क्षेत्र में और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।