Monday, September 7, 2026

​कोयला मजदूर सभा (HMS) की बांकी में विशाल बैठक संपन्न:- केन्द्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल ने यूनियन सत्यापन और श्रमिक अधिकारों पर दिया मार्गदर्शन

​बांकी / कोरबा: दक्षिण पूर्व कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के कोरबा क्षेत्र अंतर्गत बांकी में ‘कोयला मजदूर सभा’ (हिंद मजदूर सभा – HMS) की एक विशेष और भव्य बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मुख्य रूप से संगठन के पदाधिकारियों, प्रभारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करने, श्रमिक अधिकारों की रक्षा और आगामी ‘यूनियन सत्यापन (Verification) प्रक्रिया’ की तैयारियों पर केंद्रित रही।


​प्रमुख अतिथि एवं वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति
​बैठक में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री केदारनाथ अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ कोरबा, सी डब्लू एस कोरबा एवं कुसमुंडा क्षेत्र के सह -प्रभारी श्री राकेश श्रीवास्तव जी, गेवरा दीपका एवं सी ई डब्लू एस गेवरा क्षेत्र के सह -प्रभारी श्री नौशाद खान दीपका के महामंत्री श्री गिरिजा साहू, कोरबा क्षेत्र के महासचिव श्री सुरेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष श्री अजीत पांडे, तथा क्षेत्र सुरक्षा समिति (Area Safety Committee) के सदस्य श्री मनोज सिंह एवं श्री सिदार विशेष रूप से उपस्थित रहे।


​इसके अतिरिक्त मानिकपुर माइंस के अध्यक्ष श्री सुग्ना बर्मन, बालगी यूनिट के अध्यक्ष श्री खम्हान सिंह, सचिव श्री वीरेंद्र सहित स्वरूप जांगड़े, बलराम साहू, अजीत कुमार, संजय मंडल, राजेंद्र सिंह, ओमेश दास, मोहन लाडेर, शिवनाथ, सुरेंद्र कुमार, मोहर साय, रेशम लाल साहू, संपत, ज्वाला प्रसाद, बहादुर प्रसाद, रमजान, मदनमोहन, श्याम सिंह पैकरा, निरंजन लाल पांडे, सुरेश कुमार बर्मन, अजीत लाल, भोला राम, कृष्णा साहू, प्रेम लाल साहू, दीपक कुमार ठाकुर, रोशन कुमार, सतीश कुमार तथा कोयला मजदूर सभा के लगभग 80 अन्य ऊर्जावान सदस्य मौजूद रहे।

​संगठन के संघर्ष और नत्थूलाल पांडे के योगदान पर चर्चा
​अपने अध्यक्षीय संबोधन में मुख्य अतिथि श्री केदारनाथ अग्रवाल ने मजदूर हितैषी नेता श्री नत्थूलाल पांडे के निरंतर संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार श्री पांडे आज भी प्रबंधन के समक्ष डटकर कर्मचारियों और श्रमिकों के अधिकारों, वेतन विसंगतियों तथा कार्यस्थल की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।


​सत्यापन प्रक्रिया की दिशा-निर्देश और रणनीति
​बैठक के दौरान श्री केदारनाथ अग्रवाल ने आगामी यूनियन सत्यापन (Verification) प्रक्रिया के नियमों और दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों को आश्वस्त किया कि यदि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे, तो कोयला मजदूर सभा इस सत्यापन प्रक्रिया में प्रथम स्थान हासिल करेगी।
​कोयला मजदूर सभा (एच एम एस ) की नीतियों और निरंतर जारी संघर्ष से प्रभावित होकर आज INTUC के 2 प्रमुख पदाधिकारी ने इंटक यूनियन छोड़कर कोयला मजदूर सभा (HMS) की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया।
​धन्यवाद एवं समापन
​बैठक के अंत में सभी क्षेत्र प्रभारियों, खदान प्रभारियों और सदस्यों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का समापन “जय हिंद, जय भारत, जय कोयला मजदूर सभा” के गूंजते नारों के साथ हुआ।