कोरबा। कोहड़िया स्थित नए बाल संप्रेक्षण गृह से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया एक बाल अपचारी कथित तौर पर अस्पताल से फरार हो गया। घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह प्रबंधन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फरार बाल अपचारी की तलाश में पुलिस और संबंधित विभाग की टीम जुट गई है।
सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया
बताया जा रहा है कि बाल अपचारी ने बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक से सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। इसके बाद उसे तत्काल स्टाफ के साथ इलाज के लिए कोरबा जिला अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसकी जांच और उपचार की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान बाल अपचारी ने कथित तौर पर स्टाफ का हाथ छुड़ाया और मौके से भाग निकला।
POCSO एक्ट के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में था
जानकारी के मुताबिक फरार बाल अपचारी जांजगीर जिले का रहने वाला है। उसे POCSO एक्ट से जुड़े मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस और बाल संप्रेक्षण गृह का स्टाफ फरार बाल अपचारी की तलाश में जुटा हुआ है।
अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद जिला अस्पताल में बाल अपचारियों को इलाज के लिए लाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्टाफ की निगरानी के बावजूद बाल अपचारी अस्पताल से कैसे फरार हो गया?
फिलहाल पुलिस अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में तलाश कर रही है। साथ ही घटना के दौरान मौजूद स्टाफ से भी जानका








