Monday, September 7, 2026

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज: स्मार्टफोन प्राइवेसी और सेफ ब्राउजिंग को लेकर पुलिस ने किया जागरूक, 1930 पर शिकायत की अपील

कोरबा। साइबर अपराधों से बचाव और आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान लगातार जारी है। अभियान के चतुर्थ सप्ताह में सोमवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नागरिकों, विद्यार्थियों, महिला समूहों, बैंकिंग संस्थानों और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए गए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नितीश ठाकुर के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रमों में खासतौर पर स्मार्टफोन प्राइवेसी, सेफ ब्राउजिंग, UPI फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से संबंधित जानकारी दी गई।

अलग-अलग स्थानों पर पहुंची पुलिस टीम

अभियान के तहत कोतवाली थाना क्षेत्र में जैन भवन पुराना बस स्टैंड, श्यांग के हायर सेकेंडरी स्कूल चिर्र और महिला थाना क्षेत्र में जेपी हाई स्कूल कोरबा में जागरूकता कार्यक्रम हुए।

सीएसईबी चौकी पुलिस ने बुधवारी बाजार और सरईपारा कोहड़िया में लोगों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। बालको क्षेत्र में चेकपोस्ट, व्यावसायिक परिसरों, राम मंदिर के सामने, मास्टर क्लास, मिनीमाता नगर, एकता नगर, लालघाट, प्रोजेक्ट गेट, ओएस कॉलोनी, रिंग रोड, बेलगाड़ी नाका, मटेरियल गेट, आलूवालिया गेट और जुबिली पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक किया गया।

इसी तरह कुसमुंडा के चुनचुनी हाई स्कूल और माध्यमिक शाला नारायणबोध, बांकीमोंगरा के एसबीआई तथा सीसीएल कर्मचारियों के बीच भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

UPI और बैंक फ्रॉड से बचने बताए जरूरी उपाय

उरगा थाना परिसर, कनकी, तरदा बाजार, उरगा चौक और भैंसमा चौक में पुलिस टीम ने लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों के बारे में जानकारी दी। पताडी स्थित अडानी पावर प्लांट, रजगामार थाना, मानिकपुर चौकी क्षेत्र के आश्रम मुड़पार, दीपका के श्रमिक चौक, सीएचसी हॉस्पिटल, गेवरा चौक और प्रगतिनगर में भी जागरूकता कार्यक्रम हुए।

दर्री क्षेत्र के फर्टिलाइजर बस्ती शिव मंदिर के पास, हरदीबाजार के कोलबसरी, रानी पेट्रोल पंप, धतूरा और मेड़पार सहित पाली क्षेत्र के मादनपाली और कोसाबाड़ीपाली में भी पुलिस ने नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।

OTP, UPI PIN और पासवर्ड साझा न करने की समझाइश

पुलिस ने नागरिकों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी कि OTP, UPI PIN, पासवर्ड, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी और अन्य गोपनीय विवरण किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

इसके अलावा अनजान लिंक पर क्लिक करने, फर्जी कॉल का जवाब देने, संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड करने और फर्जी वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी दर्ज करने से बचने की अपील की गई।

पुलिस ने बताया कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर बैंक खाते और UPI से पैसे निकाल सकते हैं। इसलिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सतर्क होना जरूरी है।

साइबर ठगी हो तो तुरंत 1930 पर करें शिकायत

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो घबराएं नहीं और तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। इसके साथ ही