Monday, September 28, 2026

गुजरात के हिम्मतनगर और आणंद में राम नवमी की शोभायात्रा पर पथराव, दुकानें फूंकी

रामनवमी के मौके पर गुजरात में जगह-जगह शोभायात्राएं निकाली गईं। हिम्मतनगर और आणंद में शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके। पथराव में साबरकांठा के एसपी भी घायल हुए है। आणंद के खंभात में आगजनी की घटना भी हुई जिसमें एक जीप को नुकसान हुआ। हिम्मतनगर के छापरिया के रामजी मंदिर से शोभायात्रा निकली तभी कुछ लोगों ने पत्थर फेंके जिसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर स्थिति को काबू किया। आणंद के खंभात में मुख्य बाजार में आग लगाई गई। जिसमें 7-8 दुकानें जल गईं। इलाके में तनाव है।