Thursday, April 16, 2026

छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान..रायपुर में शेड गिरा, कई कार दबी:50-60KM की रफ्तार से चल रही हवा; कई जगह पेड़ और होर्डिंग्स भी गिरे

छत्तीसगढ़ में गर्मी के सीजन में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर में शाम होते ही अचानक तेज धूल भरी आंधी चली। करीब 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने से कई जगह पेड़ और होर्डिंग्स गिरे हैं।

देवेंद्र नगर में आंधी-तूफान से सड़क पर राहगिरों के लिए बना शेड गिर गया। इसमें कई कार भी नीचे दब गई हैं।

आंधी-बारिश के कारण प्रदेश में दिन का तापमान 5 से 10 डिग्री तक गिरा है। इस वजह से गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है।