Sunday, October 25, 2026

छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी, इन जगहों पर चल रही कार्रवाई, हो सकते है बड़े खुलासे

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। रायपुर में सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप पर दबिश दी गई है। ग्रुप से जुड़े कई कमीशन एजेंट्स के यहां भी छापे पड़े है। रायपुर, गोंदिया, कोकीनाडा समेत कुल 22 ठिकानों पर IT ने दबिश दी है।

रायपुर के राजीव नगर स्थित घर, जवाहर मार्केट स्थित ऑफिस, राठौर चौक स्थित गौदाम,कमीशन एजेंट्स के ऑफिस और रिंगरोड स्थित जगुआर शोरूम समेत भनपुरी स्थित राइस मिल पर IT की रेड चल रही है।

आयकर विभाग के करीब 200 अधिकारी टीम में शामिल है। मप्र, महाराष्ट्र और उड़ीसा समेत तेलंगाना के आईटी अधिकारी दबिश कार्यवाही में शामिल है।

ज्यादातर काम नगदी में होने और बड़ी कर चोरी की शिकायत के बाद इनकम tax विभाग ने कार्रवाई की है। आईटी के अधिकारी दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच में अधिकारी जुटे है।