Friday, July 31, 2026

जम्मू-कश्मीर में छत्तीसगढ़ के 40 मजदूरों को बना लिया गया था बंधक

जांजगीर, जैजैपुर और सक्ती क्षेत्र के 40 बंधक मजदूरों को जिला प्रशासन ने तत्काल मुक्त करा लिया है। ये मजदूर जम्मू-कश्मीर के अनन्तनाग जिले के ईंट भट्ठे में बंधक थेेभट्ठा मालिक और मुंशी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। अब इन मजदूरों को जांजगीर लाने की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने इसके लिए निर्देश दिए हैं।

मजदूरों ने वीडियो जारी कर जिला प्रशासन से 7 अगस्त को गुहार लगाई, जिसके बाद कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने तत्काल मजदूरों को छुड़ाने के लिए अनन्तनाग उपायुक्त से सम्पर्क किया, फिर बंधक 40 मजदूरों को मुक्त कराया गया।