Sunday, August 23, 2026

टीपी नगर तुलसी नगर मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग से लोगों को हो रही परेशानी

कोरबा निगम क्षेत्र के तुलसीनगर टीपी नगर मार्ग में आए दिन हादसे होते रहते है। बेतरतीब तरीके से वाहन को खड़ा करने के कारण यहां हमेशा जाम लगा रहता है। बारिश के दिनों में एक तो जर्जर सड़क ऊपर से अव्यवस्थित वाहनों के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि हो जाती है लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं देता। यही वजह है कि लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।