Monday, May 18, 2026

तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, CM साय ने किया स्वागत

Amit Shah Visit CG : 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत​रायपुर,17 मई 2026/ छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की एक नई और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। नारायणपुर जिले के एक जागरूक और प्रगतिशील विद्युत उपभोक्ता श्री राजमन नाग ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट (kW) क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित कर “पीएम सूर्य घर योजना” को अपनाते हुए क्षेत्र के लिए एक मिसाल पेश की है। उनकी इस पहल से न केवल उनका बिजली बिल नाममात्र का रह जाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी नारायणपुर ने एक मजबूत कदम आगे बढ़ाया है।

​विभाग और वेंडर के तालमेल से आसान हुई राह

​श्री राजमन नाग के घर पर इस सोलर सिस्टम की स्थापना नारायणपुर के अधिकृत वेंडर ‘अरु सोलर सोलुसशन’ द्वारा सफलतापूर्वक की गई। अपनी सफलता का अनुभव साझा करते हुए श्री नाग ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया को सफल बनाने में सरकारी तंत्र और वेंडर की भूमिका बेहद सराहनीय रही।
​विद्युत विभाग नारायणपुर के सहायक अभियंता श्री बिरेंद्र कोसले और वेंडर की टीम ने उन्हें योजना के हर पहलू और मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी बेहद सरल भाषा में दी। आवेदन करने से लेकर छत पर पैनल स्थापित होने तक, हर चरण में उन्हें पूरा तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग मिला, जिससे यह पूरी प्रक्रिया उनके लिए बेहद आसान और बाधारहित रही।
​ पीएम सूर्य घर योजना आम नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे हर महीने होने वाले भारी-भरकम बिजली बिल के खर्च से मुक्ति मिलती है और हम अपने घर के लिए खुद बिजली बनाकर आत्मनिर्भर बनते हैं। साथ ही, यह देश को स्वच्छ और हरित ऊर्जा की ओर ले जाने का एक बेहतरीन जरिया है।

​’हर घर सोलर’ के संकल्प को पूरा करने की अपील

​राजमन नाग की इस सफलता को देखते हुए जिला प्रशासन और विद्युत विभाग ने इसे पूरे राज्य के लिए एक रोल मॉडल के रूप में पेश किया है। प्रशासन ने छत्तीसगढ़ के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आगे आएं और इस सरकारी योजना का लाभ उठाएं।
​विभाग का कहना है कि अपनी छतों पर सोलर सिस्टम लगाकर उपभोक्ता न केवल आर्थिक बचत कर सकते हैं, बल्कि देश के “हर घर सोलर” के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी भी निभा सकते हैं। नारायणपुर के राजमन नाग की यह कहानी साबित करती है कि अगर सही जानकारी और दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो बस्तर का हर संभाग ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकता है।

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah रविवार देर शाम तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने उनका आत्मीय स्वागत किया। गृहमंत्री आज रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे, जिसके बाद सोमवार सुबह बस्तर के लिए रवाना होंगे। अपने दौरे के दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए लिखा कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल एवं माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ शांति, सुशासन और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि गृहमंत्री के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के प्रयासों से बस्तर अब नक्सलमुक्त होकर विकास की नई राह पर अग्रसर है।

जानिए अमित शाह का पूरा कार्यक्रम

तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट से सीधे नवा रायपुर स्थित होटल पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। 18 मई की सुबह 10:30 बजे वे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे डायल-112 सेवा के लिए शामिल किए गए नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इसके बाद दोपहर 12:20 बजे अमित शाह रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। जगदलपुर पहुंचने के बाद वे नेतानार में जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। शाम को वे पुलिस विभाग द्वारा आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। गृहमंत्री 18 मई की रात जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

19 मई को सुबह 11 बजे जगदलपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित है।