Thursday, September 24, 2026

पत्नी को खून से लथपथ कर खुद लगा ली फांसी:चरित्र शंका के चलते हंसिए से किया हमला और भागा, फिर फंदे पर लटकी मिली लाश

कोरबा जिले में पत्नी पर हंसिए से हमला कर उसे घायल करने के बाद पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। एक दिन पहले ही उसने अपनी पत्नी को चरित्र शंका के चलते हंसिए से वारकर खून से लथपथ कर दिया था और भाग गया था। अब अगले दिन फांसी पर लटकी हुई युवक की लाश मिली है। मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है।

जलकी की रहने वाली सुषमा बाई(34) की शादी कोरिया जिले के चिरमिरी निवासी अशोक अघरिया(36) से हुई थी। जिससे उनका एक बच्चा भी है। पता चला है कि दोनों पति-पत्नी होली के समय सुषमा के घर आए थे। यहीं दोनों ने होली मनाया था। इसके बाद अशोक वापस चिरमिरी लौट गया था। जबकि सुषमा अपने मायके में ही थी।

कुछ दिन पहले आया और आधी रात को किया हमला

परिजनों का कहना है कि अशोक पहले से ही सुषमा पर चरित्र शंका किया करता था। इस वजह से वह सुषमा को पीटता भी था। इसके बाद चार दिन पहले वह फिर से जलकी आया था। यहां फिर उसने सुषमा से विवाद किया था। अशोक का कहना था कि तुम्हारा किसी से संबंध है, इसलिए तुम अपने मायके में रहना चाहती है। परिजनों का कहना है कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को सुषमा शौच जाने के लिए रात को करीब 1 बजे उठी थी। उसी समय अशोक ने महिला पर हमला कर दिया था। जिससे वह घायल हो गई थी।