knn24.com/बस्तर जिले के टिकरालोहंगा में रहने वाले एक युवक ने दो लड़कियों के साथ एक ही मंडप में एक साथ अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिये हैं। युवक ने बाकायदा शादी के निमंत्रण पत्र में दोनों लड़कियाें का नाम भी छपवाया और यह शादी तीनों के परिवार के लोगों रजामंदी से हुई। इस अनोखी शादी में शामिल होने वाले लोगों में भी खासा उत्साह था और लोगों ने इसे ऐतिहासिक शादी का खिताब भी दे दिया है।
टिकरालोंहगा में रहने वाले चंदू मौर्य को करंजी में रहने वाली हसीना बघेल और एरंडवाल की रहने वाली सुंदरी कश्यप से प्रेम हो गया था। चंदू दोनों के साथ रिलेशनशिप में था इसी बीच सुंदरी गर्भवती हो गई। सुंदरी को पता था कि चंदू का प्रेम हसीना से भी चल रहा है और हसीना को भी पता था कि चंदू सुंदरी के साथ रिलेशनशिप में है। इसी बीच सुंदरी की गर्भवती होने की जानकारी तीनों के परिवार के लोगों को पता चल गई।
सुंदरी के घर वालों ने शादी का दबाव बनाया। इस पर चंदू ने दोनों लड़कियों के साथ शादी करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद तीनों परिवार के सदस्य भी इसके लिए राजी हो गए और फिर टिकरालोहंगा में ही शादी का आयोजन हुआ। हालांकि इस शादी को लेकर दो दुल्हन और दूल्हे के परिवार की ओर से अधिकारिक जानकारी नहीं आई है।