Monday, July 13, 2026

विवाह का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

कोरबा /किशोरी को झांसे में लेकर उसे विवाह के सपने दिखाने के साथ एक युवक ने लंबे समय तक उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाह करने का दबाव सामने आने के साथ युवक भाग खड़ा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर दर्री पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में कई चक्कर लगाने के बाद पीड़िता का मुलाहिजा जिला अस्पताल में हो सका।

टीनएजर्स के साथ छेड़छाड़ से लेकर यौन उत्पीड़न की घटनाएं यहां वहां हो रही हैं इसके पीछे अलग-अलग कारण सामने आ रहे हैं । कुछ मामलों में किशोरियों में ऐसी घटनाओं का शिकार हो रही हैं। दर्री क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने लंबे समय तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का सिलसिला जारी रखा। विवाह करने का झांसा देने के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया। आखिरकार पीड़िता ने इस बारे में दर्री पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने पाकसो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया। मुसीबत तब प्रारंभ हुई जब पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराने की बारी आई। जिला अस्पताल के 2 चक्कर लगाने पर भी यह काम पूरा नहीं हो सका। महिला चिकित्सक की कमी का हवाला देते हुए पीड़िता और पुलिस को चलता कर दिया गया।

थक हार कर पीड़िता ने इस प्रक्रिया से खुद को अलग कर लेने की मानसिकता बना ली। मीडिया के माध्यम से यह बात स्वास्थ विभाग के बड़े अधिकारियों तक पहुंची जिसके बाद हस्तक्षेप करते हुए पीड़िता का स्वास्थ परीक्षण कराया गया। जानकारी के अनुसार पॉक्सो एक्ट के इस मामले में आरोपी फरार हो गया है।। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है