छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की फेसबुक पोस्ट के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बिलासपुर में राउत नाचा महोत्सव में शामिल होने के बाद मंत्री भगत ने यादव समाज को पशुपालन समुदाय से जुड़ा बता दिया था। इसके बाद यादव समाज ने इसे आपत्तिजनक मानते हुए उनसे माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई है।
मंत्री की फेसबुक पोस्ट के बाद यादव समाज ने बैठक कर विरोध जताया। कहा कि उन्हें अपना शब्द वापस लेते हुए छत्तीसगढ़ी यादव समाज से माफी मांगना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर समाज ने मंत्री भगत के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। बैठक में यादव समाज के जिला अध्यक्ष शिवशंकर यादव, युवा अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, नीरज यादव, संदीप यादव, अभिलेष यादव, मनोज यादव, शिव यादव, विजय यादव, सतीश यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











