Tuesday, May 5, 2026

सगे भाइयों की डूबने से मौत:​​​​​​​बिना बताए तालाब में नहाने गए थे व्यापारी के 2 बच्चे; चचेरे भाई ने घर आकर बताया-डूब गए

रायगढ़ में सोमवार को तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई घर में बिना किसी को बताए अपने चचेरे भाई के साथ नहाने के लिए निकले थे। हादसे के बाद चचेरे भाई ने आकर ही घर में जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा खरसिया थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, महका गांव निवासी मुकेश शर्मा फर्नीचर व्यापारी हैं। उनका बेटा श्याम शर्मा (12) 6वीं और सागर शर्मा (10) चौथी क्लास में पढ़ते थे। दोनों सुबह करीब 9.30 बजे बिना किसी को बताए अपने चचेरे भाई सुमित शर्मा (13) के साथ घर के पास ही तालाब में नहाने के लिए गए थे। थोड़ी देर बाद सुमित दौड़ता हुआ घर पहुंचा और दोनों भाइयों के तालाब में डूब जाने की जानकारी दी।