Thursday, October 22, 2026

अपने चूजों की खातिर नाग से भिड़ी मां मुर्गी, डसने से हुई मौत; रायगढ़ में खेत से मिले अजगर के 14 अंडे

दूसरी मुर्गी अंडों को सुरक्षित लेकर बैठी थी।कोरबा/रायगढ़। कोरबा जिले के नकटीखार गांव में एक मां मुर्गी ने अपने अंडों और चूजों की जान बचाने के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी। शुक्रवार को गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक जहरीला नाग मुर्गी के घोंसले के पास पहुंच गया। नाग ने अंडों पर हमला करने की कोशिश की तो मुर्गी उस पर टूट पड़ी। काफी देर तक संघर्ष चला, जिसमें मुर्गी ने सांप को दूर भगा दिया और अपने अंडों को सुरक्षित कर लिया। हालांकि इस दौरान नाग ने मुर्गी को डस लिया, जिससे कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। गांव वालों ने बताया कि यह मुर्गी कई हफ्तों से अंडों की रखवाली कर रही थी। उसकी बहादुरी को देख सभी हैरान रह गए।

रायगढ़ में खेत से मिले अजगर के अंडे
वहीं रायगढ़ जिले के कुर्मापाली गांव के एक खेत में किसानों को अजगर के 14 अंडे मिले। खेत में लगातार बारिश के कारण अंडे भीग गए थे। इनमें से 2 अंडे खराब हो गए, जबकि बाकी 12 अंडे सुरक्षित पाए गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अंडों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया। हालांकि, आसपास अजगर दिखाई नहीं दिया। वनकर्मियों का मानना है कि अजगर बारिश से घबराकर कहीं छिप गया होगा।