Thursday, October 1, 2026

अमित जोगी का नया गाना गांधी जयंती पर होगा रिलीज, सोशल मीडिया पर शेयर की रिकॉर्डिंग की झलक

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी इन दिनों अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रिकॉर्डिंग से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे गाने के साथ कौए की आवाज निकालते हुए भी नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अमित जोगी ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वे एक शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्होंने खुद एक गीत रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने Gaurav R Music के रिकॉर्डिंग सेशन की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि कुछ बातें शब्दों में नहीं कही जातीं, उन्हें बस गा दिया जाता है। अमित जोगी ने बताया कि उनका पूरा गीत गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

अब सोशल मीडिया यूजर्स की नजरें इस नए गीत के रिलीज होने पर टिकी हैं।