Thursday, October 1, 2026

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 1 अक्टूबर से आवेदन शुरू; नवंबर में होगी परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर चयन कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा। विभाग ने आवेदन, प्रवेश पत्र और परीक्षा की संभावित तिथियां भी जारी कर दी हैं।

1 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

जारी विज्ञापन के अनुसार संविदा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन में किसी तरह की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक सुधार का अवसर दिया जाएगा।

31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच परीक्षा

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच रखी गई है। परीक्षा अलग-अलग पालियों में आयोजित की जा सकती है।

वहीं, अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 25 और 26 अक्टूबर 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावित तिथि बताई गई है।

वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न, पदवार पात्रता और अन्य जरूरी निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • आवेदन शुरू: 1 अक्टूबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2026
  • आवेदन सुधार: 22 से 24 अक्टूबर 2026
  • प्रवेश पत्र: 25-26 अक्टूबर 2026 (संभावित)
  • CBT परीक्षा: 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 (संभावित)
  • कुल पद: 1812 संविदा पद