कोरबा। जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज,कोरबा की अत्यंत आवश्यक बैठक हुई। चेम्बर के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल व वरिष्ठ उपाध्यक्षों के साथ अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
चेम्बर के चुनाव में कार्यकारिणी के लिये अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव कराया जाना है। 20 मई 2022 को चेम्बर का चुनाव कराया जाना प्रस्तावित किया गया है। तय हुआ है कि 20 अप्रेल 2022 बुधवार को संध्या 5 बजे तक नये सदस्यों द्वारा सदस्यता ली जा सकेगी। पुराने सदस्यों, जिनकी सदस्यता समाप्त हो चुकी है वह सदस्यता शुल्क जमा कर अपनी सदस्यता का नवनीकरण करा सकेंगे। जो पुराने सदस्य नियमित हैं, वह अपना पता एवं संपर्क सूत्र सुधरवा करके अपनी जानकारियां अद्यतन करा सकेंगे।











