कोरबा। जिले एवं पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि कोरबा निवासी मि. हिरबाश साहू को द्वारा छत्तीसगढ़ पुरुष बास्केटबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। वे आगामी 76वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 में टीम का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन करेंगे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता Puducherry में 22 मई से 29 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी।
द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि हिरबाश साहू को छत्तीसगढ़ पुरुष बास्केटबॉल टीम के कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। टीम 19 मई 2026 को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी।
हिरबाश साहू लंबे समय से बास्केटबॉल खेल एवं खिलाड़ियों के प्रशिक्षण से जुड़े हुए हैं और उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस नियुक्ति से कोरबा सहित पूरे प्रदेश के खेल प्रेमियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
खेल जगत से जुड़े अनेक खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम के शानदार प्रदर्शन की कामना की है।








