Monday, August 10, 2026

कोरबा: महापौर संजू देवी राजपूत ने पेश किया पहला बजट, नगरवासियों को मिली सौगात

कोरबा। नगर निगम के नए कार्यकाल का पहला बजट गुरुवार को महापौर संजू देवी राजपूत ने निगम सभागार में पेश किया। लगभग 9 अरब रुपये के इस बजट में कोरबा के चहुंमुखी विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शामिल किया गया है। बजट पेश होने के दौरान सामान्य सभा में पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हंगामा भी हुआ, लेकिन महापौर ने विकास की नई गाथा लिखने की मंशा से महत्वपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता दी।