Sunday, April 19, 2026

कोरबा में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक नशे में था

कोरबा, 15 अप्रैल 2025। शहर के मुख्य मार्ग पर देर शाम बड़ा हादसा टल गया। घंटाघर से रविशंकर नगर की ओर जाने वाले रास्ते में महाराणा प्रताप नगर के पास दो कारों की ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, एक कार चालक नशे की हालत में था, जिसने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

दुर्घटना के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नशे में वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।