Friday, May 15, 2026

‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ जिले की अधिसूचना जारी:31 मार्च को वादा, 16 अप्रैल को घोषणा, 18 अप्रैल को गजट में भी छप गया

राजनांदगांव जिले का विभाजन कर ‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ जिला बनाने की प्रारंभिक अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित करा दी है। कांग्रेस ने 31 मार्च को खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव का घोषणापत्र जारी कर नए जिले का वादा किया था। 16 अप्रैल को कांग्रेस की जीत के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला गठन की घोषणा की। दो दिन बाद राजपत्र में इसकी अधिसूचना का प्रकाशन भी हो गया।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव जनक प्रसाद पाठक ने सोमवार को राज्यपाल की ओर से अधिसूचना का प्रकाशन हुआ है। इसमें कहा गया है, राजनांदगांव जिले के उपखण्ड खैरागढ़ एवं छुईखदान तथा तहसील खैरागढ़, गंडई और छुईखदान को मिलाकर नए जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का सृजन होगा। इस नए जिले के उत्तर में कबीरधाम जिला, दक्षिण में राजनांदगांव की डोंगरगढ़ तहसील, पूर्व में बेमेतरा जिले की साजा और दुर्ग जिले की धमधा तहसील आएगी।